|
नवीनतम
प्राप्त आकडो के अनुसार
ग्यारहवी पंचवर्बीय
योजना के प्रथम तीन बर्ष
में ही देश से मांस
निर्यात 1775 करोड रुपयों
से बढकर बर्ष 2008-09 में 5112
करोड रुपयों का होगया है
| योजना आयोग ने इसे और
तेज गति देने के लिए अभी
एक मिड रिव्यू कमेटी का
भी गठन किया है | सरकार
द्वारा पूर्व में फिश
बोर्ड का गठन हुआ और हाल
ही में नेशनल मीट एण्ड
पोल्ट्री बोर्ड का गठन
भी हो चुका है | स्थिति
विस्फोटक है | पिछले दिनो
हमने एक सप्ताह दिल्ली
प्रवास कर स्थिति की
समीक्षा कर तथा
प्रतिवाद करने की
तैयारी में जुटे हुए है |
अभी भी अंहिसक समाज
एकजुट होकर तथा
योजनावद्ध रुप से यदि
पूरी सतर्कता के साथ
सक्रिय होती है तो कुछ
प्रभावी कार्य हो सकता
है, एसा हमारा विश्वास है|
समाज को इस दिशा में
शीघ्र सक्रिय होने हेतु
विनम्र निवेदन है |
- डाँ. चीरंजीलाल बगडा (राष्ट्रीय
महामंत्री) मो. 93310 30556
इन्डियन फेडरेशन आफ
अहिंसा आर्गेनाईजेशन्स
46, स्ट्राण्ड रोड, तीन
तल्ला, कोलकाता - 700 007
|